में ज़्यादातर प्लेयर्स घंटों Aim और Reflexes की प्रैक्टिस करते हैं। TDM खेलते हैं, Training Ground में पसीना बहाते हैं। लेकिन जब मैच में अचानक कोई हार्ड सिचुएशन सामने आती है, वहीं पर अच्छे-अच्छे प्लेयर्स का गेम बिगड़ जाता है। वजह साफ है, क्योंकि मारपीट के रिफ्लेक्सेस तो ट्रेन हो जाते हैं, लेकिन गेम सेंस वाले रिफ्लेक्सेस अपने आप नहीं आते।
असल में BGMI में फाइट जीतने के लिए सिर्फ Aim काफी नहीं होता। Quick Decision Making और Situation Understanding ज्यादा मायने रखती है। कई बार आपके पास सोचने के लिए सिर्फ एक-दो सेकंड होते हैं। उसी समय लिया गया फैसला तय करता है कि आप पेटी बनेंगे या सामने वाला।
जब भी कोई प्लेयर Rush करता है, उसका पूरा फोकस ज्यादा से ज्यादा किल्स निकालने पर होता है। इसी चक्कर में ज़्यादातर लोग बिना सोचे-समझे अंदर घुस जाते हैं। लेकिन अगर टीम पहले ही Molotov और Nades यूज़ कर चुकी है, तो Enemy उन जगहों पर बैठेगा जहां वो Explosives से बच सके। अगर आप पहले से उस जगह को Predict कर लेते हैं और सही तरह से Grenade Cook करके फेंकते हैं, तो बिना डायरेक्ट फाइट के भी किल मिल सकता है।
Grenade Cook करते समय एक और बात समझना जरूरी है। Enemy को Pin की आवाज़ सुनाई देती है। जैसे ही उसे लगता है कि Grenade आने वाला है, वो Jump कर सकता है या अचानक Push कर सकता है। ऐसी हालत में अगर आप ज़िद पकड़ लें कि Grenade वहीं फेंकना है जहां के लिए Cook किया था, तो नुकसान हो सकता है। Enemy कुछ Unexpected करे, तो आपको भी उसी पल अपना Decision बदलना आना चाहिए।
कई बार Loot लेते वक्त या Rotate करते वक्त गाड़ी अटक जाती है। यहां ज़्यादातर Beginners सबसे बड़ी गलती करते हैं। वो गाड़ी निकालने में लगे रहते हैं, जबकि सामने Enemy होता है। सही फैसला यह होता है कि पहले फाइट के लिए तैयार हो जाओ, एक Knock निकालो और फिर किसी Hard Cover के पीछे जाकर Situation कंट्रोल करो। गाड़ी बाद में भी निकाली जा सकती है, लेकिन गलत Decision का मौका नहीं मिलता।
Squad Fight में भी यही चीज़ लागू होती है। जैसे ही Enemy दिखता है, चारों प्लेयर्स एक साथ Rush कर देते हैं। नतीजा यह होता है कि सबसे पहले वही Squad wipe हो जाती है। बेहतर तरीका यह है कि एक प्लेयर को अलग Angle पर छोड़ा जाए, जिससे Enemy को पता भी न चले। जब एक Opening Knock मिल जाता है, तो सामने वाली टीम Pressure में आ जाती है और फाइट आपके फेवर में चली जाती है।
High Ground या Swimming Pool जैसी जगहों पर फाइट लेना हमेशा मुश्किल होता है। ऊपर बैठे Enemy को Push करना खतरनाक हो सकता है। लेकिन कई बार Enemy खुद Smoke का गलत इस्तेमाल कर देता है। Smoke की वजह से नीचे वाले प्लेयर को Movement का टाइम मिल जाता है। उसी छोटे से मौके का फायदा उठाकर पूरी सिचुएशन पलटी जा सकती है।
Clutch Moments में छोटी-छोटी चीज़ें बहुत मायने रखती हैं। दो कदम इधर-उधर जाना, Angle थोड़ा सा बदलना या सही टाइम पर Crouch करना, यही सब मिलकर एक सेकंड का Decision बनता है। उसी एक Decision की वजह से कई बार पूरी Squad wipe हो जाती है।
अगर Enemy Ridge या Hard Cover में बैठा है, तो Open में जाकर Aim Duel लेना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। ऐसे में Rotate करना, Safe Path ढूंढना और सही Angle से Surprise देना ज्यादा फायदेमंद होता है। Aim से ज्यादा यहां दिमाग काम आता है।
अंत में यही कहा जा सकता है कि BGMI में बेहतर प्लेयर बनने के लिए हर Death के बाद यह सोचना जरूरी है कि उस सिचुएशन में बेहतर Decision क्या हो सकता था। Aim अपने आप सुधर जाता है, लेकिन Game Sense तब बनता है जब आप अपनी गलतियों से सीखते हैं। जो प्लेयर Panic की जगह Decision लेना सीख लेता है, वही लंबे समय तक Consistent बना रहता है।